Skip to main content

परिचय | About Us


परिचय

हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली सरकार द्वारा पंजीकृत शैक्षिक, सामाजिक एवं गैर-लाभकारी संस्था है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का उद्देश्य हिंदी भाषा को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध बनाना है।

हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन विगत कुछ वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी विषय पर आधारित परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक कर रहा है।

हिंदी भाषा के सरल, सुगम और वैज्ञानिक रूप को छात्रों तक पहुँचाने में हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन छात्रों की हिंदी व्याकरण के प्रति रूचि जागृत करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को निखारने के लिए मानक भाषा का ज्ञान प्रदान करना भी है।

हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन बच्चों में शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, बौद्धिक क्षमता का पता लगाने और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करने को बढ़ावा देती है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का उद्देश्य छात्रों को स्कूली किताबों से परे उनके शैक्षणिक क्षितिज को व्यापक बनाने में सहायता करना और आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करना है।


लक्ष्य एवं उद्देश्य


हिंदी एक समृद्ध एवं वैज्ञानिक भाषा है और इसमें अभिव्यक्ति की असीम क्षमता है। हिंदी के इसी सरल, सुबोध एवं सुगम रूप को और सरल तरीके से छात्रों तक पहुँचाने एवं हिंदी भाषा के उत्थान के लिए हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत है। हिंदी भाषा के माध्यम से साहित्य, बोलियों एवं क्षेत्रीय भाषाओं में समन्वय स्थापित कर हिंदी को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलाना ही हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है।

हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ाने के साथ-साथ इसके व्यापक रूप से छात्रों का परिचय कराना भी है जिससे वे सरल, रोचक एवं सहज भाव से हिंदी भाषा का ज्ञान प्राप्त कर सकें। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों में हिंदी भाषा का विकास करने एवं उनकी प्रतिभा को उभारने हेतु “हिंदी ओलिंपियाड” एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करना एवं प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत करना भी सम्मिलित हैं।


ओलंपियाड


हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन (HOF) प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन करते हैं। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन के शिक्षाविदों और आधुनिक हिंदी मीडिया विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है। इस ओलंपियाड में 40 से अधिक देशों (भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, यूएसए आदि) के छात्र भाग लेते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एक जीवन ऐसा भी - अहिल्याबाई होल्कर

           by  हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन  |   Hindi Olympiad Foundation तपस्वी राजमाता अहल्याबाई होल्कर भारत में जिन महिलाओं का जीवन आदर्श, वीरता, त्याग तथा देशभक्ति के लिए सदा याद किया जाता है,  उनमें रानी अहिल्याबाई होल्कर का नाम प्रमुख है। उनका जन्म 31 मई, 1725 को ग्राम छौंदी (अहमदनगर, महाराष्ट्र) में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ था। इनके पिता श्री मनकोजी राव शिन्दे परम शिवभक्त थे। अतः यही संस्कार बालिका अहल्या पर भी पड़े। एक बार इन्दौर के राजा मल्हारराव होल्कर ने वहां से जाते हुए मन्दिर में हो रही आरती का मधुर स्वर सुना। वहां पुजारी के साथ एक बालिका भी पूर्ण मनोयोग से आरती कर रही थी। उन्होंने उसके पिता को बुलवाकर उस बालिका को अपनी पुत्रवधू बनाने का प्रस्ताव रखा। मनकोजी राव भला क्या कहते, उन्होंने सिर झुका दिया। इस प्रकार वह आठ वर्षीय बालिका इन्दौर के राजकुंवर खांडेराव की पत्नी बनकर राजमहलों में आ गयी। इन्दौर में आकर भी अहल्या पूजा एवं आराधना में रत रहती। कालान्तर में उन्हें दो पुत्री तथा एक पुत्र की प्राप्ति हुई। 1754 में उनके पति खांडेराव एक युद्ध में मारे गये। 1766 में उनके ससु

हिंदी के पुरोधा - प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत

          by  हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन  |   Hindi Olympiad Foundation Credit: Souvik Das कवि सुमित्रानंदन पंत अपनी कविता के माध्यम से प्रकृति की सुवास सब ओर बिखरने वाले  कवि श्री सुमित्रानंदन पंत का जन्म कौसानी (जिला बागेश्वर, उत्तराखंड) में 20 मई, 1900 को हुआ था। जन्म के कुछ ही समय बाद मां का देहांत हो जाने से उन्होंने प्रकृति को ही अपनी मां के रूप में देखा और जाना।  दादी की गोद में पले बालक का नाम गुसाई दत्त रखा गया; पर कुछ बड़े होने पर उन्होंने स्वयं अपना नाम सुमित्रानंदन रख लिया। सात वर्ष की अवस्था से वे कविता लिखने लगे थे। कक्षा सात में पढ़ते हुए उन्होंने नेपोलियन का चित्र देखा और उसके बालों से प्रभावित होकर लम्बे व घुंघराले बाल रख लिये। प्राथमिक शिक्षा के बाद वे बड़े भाई देवीदत्त के साथ काशी आकर क्वींस कॉलिज में पढे़। इसके बाद प्रयाग से उन्होंने इंटरमीडियेट उत्तीर्ण किया। 1921 में ‘असहयोग आंदोलन’ के दौरान जब गांधी जी ने सरकारी विद्यालय, नौकरी, न्यायालय आदि के बहिष्कार का आह्नान किया, तो उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और घर पर रहकर ही हिन्दी, संस्कृत, बंगला और अंग्रेजी का अध्ययन किया।  प्र

एक जीवन ऐसा भी - क्रांतिवीर सुखदेव

        by  हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन  |   Hindi Olympiad Foundation क्रांतिवीर सुखदेव थापर स्वतन्त्रता संग्राम के समय उत्तर भारत में क्रान्तिकारियों की दो त्रिमूर्तियाँ बहुत प्रसिद्ध हुईं। पहली चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल तथा अशफाक उल्ला खाँ की थी, जबकि दूसरी भगतसिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की थी। इनमें से सुखदेव का जन्म ग्राम नौघरा (जिला लायलपुर, पंजाब, वर्तमान पाकिस्तान) में 15 मई, 1907 को हुआ था। इनके पिता प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामलाल थापर तथा माता श्रीमती रल्ली देई थीं। सुखदेव के जन्म के दो साल बाद ही पिता का देहान्त हो गया। अतः इनका लालन-पालन चाचा श्री अचिन्तराम थापर ने किया। सुखदेव के जन्म के समय वे जेल में मार्शल लाॅ की सजा भुगत रहे थे। ऐसे क्रान्तिकारी वातावरण में सुखदेव बड़ा हुए।  जब वह तीसरी कक्षा में थे, तो गवर्नर उनके विद्यालय में आये। प्रधानाचार्य के आदेश पर सब छात्रों ने गवर्नर को सैल्यूट दिया; पर सुखदेव ने ऐसा नहीं किया। जब उनसे पूछताछ हुई, तो उन्होंने साफ कह दिया कि मैं किसी अंग्रेज को प्रणाम नहीं करूँगा। आगे चलकर सुखदेव और भगतसिंह मिलकर लाहौर में क्रान्त

एक जीवन ऐसा भी - सर एडमंड हिलेरी

          by  हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन  |   Hindi Olympiad Foundation पर्वत प्रेमी सर एडमंड हिलेरी देवातात्मा हिमालय अध्यात्म प्रेमियों की तरह खतरों के खिलाडि़यों को भी अपनी ओर आकृष्ट करता है। 8,848 मीटर ऊंचे, विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) पर नेपाली शेरपा तेनसिंग के साथ सर्वप्रथम चढ़ने वाले सर एडमंड हिलेरी ऐसे ही एक साहसी पर्वतारोही थे। हिलेरी का जन्म न्यूजीलैंड के आकलैंड में 20 जुलाई, 1919 को एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने मधुमक्खी पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाया; पर खतरों से खेलने का स्वभाव होने के कारण न्यूजीलैंड के पर्वत उन्हें सदा आकर्षित करते थे। 1939 में उन्होंने आल्पस पर्वत पर चढ़ाई की और उसके बाद न्यूजीलैंड के सब पहाड़ों को जीता। उन्होंने एक वायुसैनिक के नाते द्वितीय विश्व युद्ध में अपने देश की ओर से भाग भी लिया। हिलेरी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन 29 मई, 1953 था, जब उन्होंने सर्वप्रथम सागरमाथा के शिखर पर झंडा फहराया। इसके बाद तो साहसिक अभियानों पर जाने का उन्हें चस्का ही लग गया। सागरमाथा के बाद उन्होंने हिमालय सहित विश्व की दस और प्रमुख चो

एक जीवन ऐसा भी - मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम

                                 by  हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन  |   Hindi Olympiad Foundation मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम क्या हम कल्पना कर सकते हैं कि उस युवक के मन पर क्या बीती होगी, जो वायुसेना में विमान चालक बनने की न जाने कितनी सुखद आशाएं लेकर देहरादून गया था; पर परिणामों की सूची में उसका नाम नवें क्रमांक पर था, जबकि चयन केवल आठ का ही होना था। कल्पना करने से पूर्व हिसाब किताब में यह भी जोड़ लें कि मछुआरे परिवार के उस युवक ने नौका चलाकर और समाचारपत्र बांटकर जैसे-तैसे अपनी शिक्षा पूरी की थी। देहरादून आते समय केवल अपनी ही नहीं, तो अपने माता-पिता और बड़े भाई की आकांक्षाओं का मानसिक बोझ भी उस पर था, जिन्होंने अपनी  अनेक आवश्यकताएं ताक पर रखकर उसे पढ़ाया था, पर उसके सपने धूल में मिल गये। निराशा के इन क्षणों में वह जा पहुंचा ऋषिकेश, जहां जगतकल्याणी मां गंगा की पवित्रता, पूज्य स्वामी शिवानन्द के सान्निध्य और श्रीमद्भगवद्गीता के सन्देश ने उसेे नये सिरे से कर्मपथ पर अग्रसर किया। उस समय किसे मालूम था कि नियति ने उसके साथ मजाक नहीं किया, अपितु उसके भाग्योदय के द्वार स्वयं अपने हाथों से खोल दिये